{"_id":"981d6283a9d3e4ff5df2c656f9228d65","slug":"finance-company-fled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये लेकर फाइनेंस कंपनी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये लेकर फाइनेंस कंपनी फरार
वाराणसी
Updated Thu, 04 Dec 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। धन कुछ ही दिनों में दोगुना करने का लालच देकर एक फर्जी फाइनेंस कंपनी कपसेठी क्षेत्र के लोगों का लाखों रुपये समेट कर फरार हो गई। पीडि़त लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
कपसेठी क्षेत्र में खुद को कोलकाता की फाइनेंस कंपनी बताकर ‘स्काई मार्क फाइनेंस लिमिटेड’ ने कई शाखाएं खोलीं। लोगों ने बताया कि ऋण देने और धन दोगुना करने का लालच देकर फर्जी कंपनी के एजेंटों ने स्थानीय लोगों से लाखों रुपये का कलेक्शन कर लिया। मोकरमा निवासी प्रहलाद वर्मा का कहना है कि कंपनी के प्रबंधक रमाशंकर राजभर चोरी से आफिस बंद कर भागने के चक्कर में थे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच कंपनी अपना सब कुछ समेट कर फरार हो गई। मामले में आईजी से शिकायत की गई। उनके निर्देश पर पुलिस कंपनी के विरुद्ध धोखाधड़ी, धमकी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।