Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Final electoral roll to be released on January 4; objections will be accepted until December 16

Varanasi News: चार जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, 16 दिसंबर तक आपत्तियां होंगी स्वीकार

Wed, 18 Nov 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Final electoral roll to be released on January 4; objections will be accepted until December 16
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मंगलवार को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। अब 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने और विवरण में संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इस दौरान 21-22 और 28-29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सूची का प्रकाशन किया। सभी राजनीतिक दलों को आलेख्य मतदाता सूची और पूरक सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपनी और परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों की जांच कर लें। इसमें नाम, आयु, लिंग, फोटो और अन्य विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित की जा सकती है।
विज्ञापन


16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल किए जाने पर आपत्ति या अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकेगा। वहीं, नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन, निवास परिवर्तन, ईपीआईसी प्रतिस्थापन और दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
पुनरीक्षण अभियान के तहत 21 व 22 नवंबर और 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। आलेख्य मतदाता सूची वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट varanasi.nic.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा संबंधित मतदेय स्थलों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में भी सूची देखी जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। इसलिए सभी लोग निर्धारित अवधि में अपने विवरण की जांच कर आवश्यक आवेदन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed