{"_id":"67856c26ace10d1eb808f73d","slug":"fighting-over-cow-tying-case-against-five-people-varanasi-news-c-20-vns1056-855086-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गाय बांधने को लेकर मारपीट, पांच लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गाय बांधने को लेकर मारपीट, पांच लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
गाय बांधने को लेकर मारपीट, पांच लोगों पर मुकदमा
वाराणसी। पंचक्रोशी रोड, पांडेयपुर नई बस्ती में गाय की रस्सी बढ़ा कर रास्ते में बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक और उसकी मां-बहन को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले को लेकर लालपुर पांडेयपुर थाने में एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिवाकर कुमार उर्फ मोनू ने पुलिस को बताया कि गत 12 जनवरी को पड़ोस के पारसनाथ की गाय बीच रास्ते में बांधी हुई थी। गाय की रस्सी काफी बढ़ाकर उसे बांधा गया था। इसका विरोध करते हुए उनसे कहा गया कि गाय की रस्सी को छोटा कर लीजिए या हटा लीजिए। इस पर गालीगलौज करते हुए पारसनाथ, शुभम, उर्मिला देवी, प्रतिभा देवी और उषा देवी उन्हें पीटने लगे। उन्हें पिटता देख बचाने आई उनकी मां और बहन को भी पीटा गया।