{"_id":"5c837edbbdec22146e0f9141","slug":"fighting-in-marriage-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरों के दौरान भिड़े बराती-घराती, पुलिस के हस्तक्षेप से हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरों के दौरान भिड़े बराती-घराती, पुलिस के हस्तक्षेप से हुई शादी
Sat, 09 Mar 2019 02:22 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सात फेरों के दौरान बराती और घराती आमने सामने आ गए। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई पर आ गई और मारपीट हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई।
जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव में इलाके के धनेशपुर गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा की रस्म पूरा होने के बाद शादी के सात फेरे चल रहे थे। तभी बरातियों और गांव के एक युवक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी। मामला तूल पकड़ने लगा और बरातियों युवक से मारपीट तक हो गई।
जिससे शादी में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सभी ग्रामीण एकजुट हो गए और घराती व बराती आमने-सामने आ गए। कुछ बरातियों को घरातियों ने पीट कर घायल कर दिया। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर के मामले को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद शादी होने तक पुलिस तैनात रही। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।