{"_id":"60de05b58ebc3e0a35286132","slug":"fight-to-get-vaccinated-at-vaccination-centers-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए मारामारी, कर्मचारियों से नोकझोंक के बाद लौटे कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए मारामारी, कर्मचारियों से नोकझोंक के बाद लौटे कई लोग
Fri, 02 Jul 2021 01:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:11 AM IST
सार
वाराणसी के कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ जुट रही है। गुरुवार को 36 केंद्रों पर टीका लगना शुरू हुआ। जहां 4201 लोगों को टीका लगया गया।
विज्ञापन
टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण का संकट टलने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से केंद्रों की संख्या जहां घटानी पड़ रही है। वहीं, एक जुलाई से महाअभियान भी नहीं शुरू हो पाया। इस बीच गुरुवार को 36 केंद्रों पर ही टीका लगना था। सुबह दस बजे जैसे ही टीकाकरण शुरू हुआ तो केंद्रों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
पहली और दूसरी डोज लगवाने गए लोगों को मारामारी करनी पड़ी। यहीं नहीं बिना टीका लगवाए ही कई लोगों को लौटना पड़ा। टीके की कमी के कारण ही बुधवार को टीका नहीं लगाया गया। गुरुवार सुबह ईएसआईसी, महिला अस्पताल कबीरचौरा, ईएसआईसी, आयुर्वेद कॉलेज, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर सहित अन्य केंद्रों पर भीड़ उमड़ी।
लाइन में खड़े लोग सामाजिक दूरी भूल गए थे। महिला अस्पताल में जैसे ही दूसरी डोज के वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दी गई तो कर्मचारियों से नोकझोंक करने लगे। किसी तरह मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस तरह की स्थिति अन्य केंद्रों पर रही। गुरुवार को 4201 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 साल के 1941 और 45 साल से ऊपर वाले 2260 लोगों का टीकाकरण हुआ।

Trending Videos
कांग्रेसियों ने की शिकायत
जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह से मुलाकात कर शिकायत की। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टीकाकरण में तेजी लाने, वार्ड वार कैंप लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो युवा कांग्रेस जनांदोलन के लिए बाध्य होगी।