फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight after barat and orchestra stay in field in varanasi

वाराणसी: खेत में बरात रुकने और ऑर्केस्ट्रा कराने पर मारपीट, खेत मालिक ने मंच पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Thu, 10 Jun 2021 07:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Jun 2021 07:54 PM IST
सार

वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जोगियापुर गांव में आई बरात एक खेत में रुकी थी। बरात के साथ में ऑर्केस्ट्रा भी आया था, जिसका आयोजन खेत में ही हुआ था। खेत मालिक ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Fight after barat and orchestra stay in field in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जोगियापुर गांव में बुधवार की रात बरात में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। बरात में आया ऑर्केस्ट्रा एक खेत में रुका। जब इसकी जानकारी खेत मालिक को हुई तो वह मौके पर पहुंच गया। खेत वाले ने ऑर्केस्ट्रा का विरोध किया तो वहां पर बरातियों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी।

विज्ञापन


इस दौरान खेत मालिक अपने घर से ट्रैक्टर ले आया और ऑर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा दिया। जिससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 और कछवा रोड चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री प्रियंका की शादी भदोही जिले के गंगापुर गांव के रहने वाले राजबहादुर के पुत्र बृजेश कुमार बिंद से होनी थी। इस दौरान बरात पहुंचने पर गांव के झब्बू यादव के खेत में बरात के लिए रुकने का इंतजाम किया गया था। बारात में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया, इस दौरान बराती ऑर्केस्ट्रा में नाच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर झब्बू यादव के लोग पहुंच गए और बरात के रुकने का विरोध किया। फिर बरात और दुल्हन पक्ष के लोगों का खेत मालिक से काफी विवाद बढ़ गया। इस दौरान मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।

गुरुवार की सुबह जोगियापुर निवासी सुरेश बिंद ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कछवा रोड चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा में मनपसंद गाने के लिए आरोपियों ने फरमाइश की थी। जिसका बरातियों ने विरोध किया और गाना नहीं बजा। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed