फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fifty-six offerings were offered to Maa Kali during Mahanisha Puja

Varanasi News: महानिशा पूजन में मां काली को अर्पित किए छप्पन भोग

Sat, 05 Apr 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fifty-six offerings were offered to Maa Kali during Mahanisha Puja
चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर भोजूबीर स्थित पंचक्रोशी मार्ग स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में महानिशा पूजन हुआ। माता को छप्पन भोग और पंचमकार का भोग अर्पित कर तंत्रोक्त पूजन किया गया। माता का खप्पर कारज से भरा गया। वहीं, कलाकारों ने माता के चरणों में भजनों की प्रस्तुतियां अर्पित कीं। शुक्रवार को सुबह पांच बजे मां दक्षिणेश्वरी काली को पंचामृत स्नान कराया गया। माता को नवीन वस्त्र धारण कराया गया और माता की आरती उतारी गई। शृंगार के बाद माता की नयनाभिराम झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। देर रात तक श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। रात 8:30 बजे माता को छप्पन भोग लगाकर महाआरती उतारी गई। मंदिर के महंत गोपाल गिरि व व्यवस्थापक राजू गिरि की अध्यक्षता में सभी अनुष्ठान हुए। इस दौरान प्रत्यूष और अभिमन्यु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed