फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fifth Foundation Day celebrated at BHU's Institute of Science

बीएचयू के विज्ञान संस्थान में मना पांचवा स्थापना दिवस, शोध के लिए नए शिक्षकों को आगे आने का आह्वान

Wed, 16 Dec 2020 07:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 16 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Fifth Foundation Day celebrated at BHU's Institute of Science
कार्यक्रम में मौजूद कुलपति व अन्य - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू के विज्ञान संस्थान के पांचवें स्थापना दिवस पर शिक्षकों को शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आकर काम करते रहने का आह्वान किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में चुनौतियों के बाद भी विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने सराहनीय काम किया है। इससे हर राह आसान हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञान संस्थान के संगोष्ठी संकुल में आयोजित समारोह में प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा कि कुछ महीने पहले जहां वेंटिलेटर, मास्क और पीपीई किट सहित अन्य सामान की उपलब्धता की चुनौतियां थीं,वहीं अब देश में गुणवत्तायुक्त वेंटीलेटर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि अगर शिक्षण जगत, सरकार और उद्योग एक साथ आ जाए तो बहुत सी चीजें आसान हो जाएगी। जब हम आत्मनिर्भर भारत की बात कर रहे हैं तो यह जानने की जरूरत है कि कैसे लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने कहा कि बीएचयू ने देश को ऐसी महान विभूतियां दी हैं जिनका योगदान अभूतपूर्व है। कहा कि विश्वविद्यालय में नए  शिक्षकों पर इसकी जिम्मेदारी है कि वह उस विरासत को आगे बढ़ाते रहें। अतिथियों का स्वागत करते हुए विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने संस्थान की उपलब्धियों पर चर्चा की।  इस दौरान संकाय प्रमुख प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी, प्रो.जेके रॉय आदि लोग मौजूद रहे।
 

Fifth Foundation Day celebrated at BHU's Institute of Science
कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला।

दो नई पीठ के लिए प्रो.अंचल श्रीवास्तव, प्रो.मायाशंकर को प्रोफेसरशिप
इस दौरान संस्थान में आयोजित भारत रत्न प्रोफेसर सीएनआर राव पीठ के लिए रसायन विभाग के प्रोफेसर मायशंकर सिंह और  संत सांगानेरिया के सहयोग से पीठ के लिए भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अंचल श्रीवास्तव को प्रोफेसरशिप के लिए चयनित किया गया। इस दौरान अलग-अलग विज्ञान एकेडमी और पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें प्रोफेसर एनवी चलपति राव,प्रो.मधुलिका अग्रवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed