{"_id":"59bfffdd4f1c1b1e688b53aa","slug":"fifa-under-17-football-world-cup-promotion-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का खुमार, इंडिया-इंडिया के शोर से गूंज उठा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का खुमार, इंडिया-इंडिया के शोर से गूंज उठा खेल मैदान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
135 स्कूलों के 650 बच्चों ने लगाई फुटबाल को किक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का खुमार सोमवार को बनारस में सिर चढ़कर बोल उठा। यूपी कॉलेज के मैदान पर वाराणसी के छह सौ से अधिक बच्चों ने टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए मिशन 11 मिलियन की फुटबाल को किक लगाई।
टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए इंडिया-इंडिया के नारे भी बच्चों ने लगाए। मैदान पर एक साथ पांच सौ से अधिक बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
फीफा, युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार और आइफा के संयुक्त तत्वावधान में मिशन 11 मिलियन ने सोमवार को फीफा अंडर-17 विश्वकप के प्रमोशन के लिए फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिले के 135 विद्यालयों के बच्चों व अध्यापक, अध्यापिकाओं ने इस फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के 65, आईसीएसई व सीबीएससी बोर्ड के 70 विद्यालयों के बच्चे व अध्यापक थे।
फाइव बाइ फाइव टीम बनाकर बच्चों ने लगभग 50 से अधिक मैच खेले। इस दौरान मैदान पर 150 फुटबाल बच्चों को खेलने के लिए रखी गई थी। इसके साथ ही 35 उदीयमान खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

'खेलेयो' रहा बच्चों के आकर्षण का केंद्र
विश्वकप का शुभंकर खेलेयो
- फोटो : अमर उजाला
विश्वकप का शुभंकर खेलेयो भी बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। फुटबाल फेस्टिवल में एनआईएस, सी लाइसेंस, डी लाइसेंस एवं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रशिक्षकों ने बच्चों को तकनीकी ज्ञान भी दिया।
रांची से आए संदीप क्षेत्री, दिल्ली डायनोमोज के कोच धीरेंद्र सिंह, साकेत सिंह मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका में रहे। मिशन 11 मिलियन फुटबाल फेस्टिवल में प्रतिभाग करने वाले दस बेहतरीन खिलाड़ियों को एक-एक फुटबाल प्रदान की गई।