फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIFA under 17 football world cup promotion in varanasi

फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का खुमार, इंडिया-इंडिया के शोर से गूंज उठा खेल मैदान

Tue, 19 Sep 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 19 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
FIFA under 17 football world cup promotion in varanasi
135 स्कूलों के 650 बच्चों ने लगाई फुटबाल को किक - फोटो : अमर उजाला
फीफा अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का खुमार सोमवार को बनारस में सिर चढ़कर बोल उठा।  यूपी कॉलेज के मैदान पर वाराणसी  के छह सौ से अधिक बच्चों ने टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए मिशन 11 मिलियन की फुटबाल को किक लगाई।
विज्ञापन


टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए इंडिया-इंडिया के नारे भी बच्चों ने लगाए। मैदान पर एक साथ पांच सौ से अधिक बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

फीफा, युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार और आइफा के संयुक्त तत्वावधान में मिशन 11 मिलियन ने सोमवार को फीफा अंडर-17 विश्वकप के प्रमोशन के लिए फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 135 विद्यालयों के बच्चों व अध्यापक, अध्यापिकाओं ने इस फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के 65, आईसीएसई व सीबीएससी बोर्ड के 70 विद्यालयों के बच्चे व अध्यापक थे।

फाइव बाइ फाइव टीम बनाकर बच्चों ने लगभग 50 से अधिक मैच खेले। इस दौरान मैदान पर 150 फुटबाल बच्चों को खेलने के लिए रखी गई थी। इसके साथ ही 35 उदीयमान खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। 

'खेलेयो' रहा बच्चों के आकर्षण का केंद्र

FIFA under 17 football world cup promotion in varanasi
विश्वकप का शुभंकर खेलेयो - फोटो : अमर उजाला
विश्वकप का शुभंकर खेलेयो भी बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। फुटबाल फेस्टिवल में एनआईएस, सी लाइसेंस, डी लाइसेंस एवं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रशिक्षकों ने बच्चों को तकनीकी ज्ञान भी दिया।

रांची से आए संदीप क्षेत्री, दिल्ली डायनोमोज के कोच धीरेंद्र सिंह, साकेत सिंह मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका में रहे। मिशन 11 मिलियन फुटबाल फेस्टिवल में प्रतिभाग करने वाले दस बेहतरीन खिलाड़ियों को एक-एक फुटबाल प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed