फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fierce fire broke out due to leaking gas cylinder during Griha Pravesh in varanasi

Varanasi: गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, पुरोहित समेत सात लोग झुलसे

Mon, 15 May 2023 03:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 03:39 PM IST
सार

वाराणसी के अनौरा गांव साईं सिटी में प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट नंबर 162 में सोमवार को गृह प्रवेश के दौरान हादसा हो गया। गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्वामी और पुरोहित समेत सात लोग झुलस गए। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Fierce fire broke out due to leaking gas cylinder during Griha Pravesh in varanasi
गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अनौरा गांव साईं सिटी में प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट नंबर 162 में सोमवार को गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। गृहस्वामी, हलवाई और पुरोहित समेत सात लोग झुलस गए। सभी को मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। झुलसे हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के कारण गृह प्रवेश की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन


भदोही जनपद के नई बाजार निवासी सुरेंद्र चौहान को अनौरा में बने बने प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक नंबर बी में 162 नंबर फ्लैट अलॉट हुआ है। सोमवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इसमें तमाम नाते रिश्तेदार आए हुए थे। हर तरफ खुशिंया थीं। महिलाएं गीत रही थीं। पुरोहित पूजा-पाठ करा रहे थे। हलवाई और उसके सहयोगी खाना बनाने में जुटे थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे कमर्शियल गैस सिलेंडर में लीक के कारण आग लगी। आग लगते ही अफरातफरी और चीखपुकार मच गई। फ्लैट में मौजूद लोग चीखते- चिल्लाते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चंदौली में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार के कारण चलते कंटेनर में लगी आग, बुलेट सवार दो युवक जिंदा जले

आग की चपेट में आने से सुरेंद्र चौहान और उनकी पत्नी पूजा चौहान, सितारा देवी, ज्योति, कालिका धाम के रहने वाले मनोहर पांडेय पुरोहित उनके एक अन्य सहयोगी और हलवाई झुलस गए। कई सामान भी जल गए। आग लगने के बाद पड़ोस के लोग भी तत्काल मौके पर पहुंचे।

फ्लैट में लगे फायर उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने के बाद बड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, हरहुआ चौकी प्रभारी सचिन पटेल भी पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से तत्काल मंडलीय अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed