फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tragic accident in Chandauli Fire broke out in moving container two youths burnt alive

चंदौली में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार के कारण चलते कंटेनर में लगी आग, बुलेट सवार युवक और किशोर जिंदा जले

Mon, 15 May 2023 06:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 06:15 PM IST
सार

चंदौली जिले के कटरिया-रामनगर मार्ग पर हाईटेंशन तार से संपर्क में आने के कारण कंटेनर ट्रक में आग लग गई। बुलेट बाइक सवार दो युवक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। 

विज्ञापन
Tragic accident in Chandauli Fire broke out in moving container  two youths burnt alive
कंटेनर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले से सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डहिया-परोरवा माईनर गांव के समीप सोमवार दोपहर एक कंटेनर पोल से लटके हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। आग लगते ही चालक कंटेनर से कूद गया। आग लगे कंटेनर की चपेट में आने से बुलेट बाइक सवार एक युवक और किशोर जिंदा जल गए।

विज्ञापन


बाइक भी जलकर खाक हो गई। यह सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर शवों को कब्जे में लिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र की ओर से एक कंटेनर सोमवार दोपहर परोरवा की ओर जा रहा था। डहिया गांव के समीप कंटेनर हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। इससे उसमें भी करंट प्रवाहित होने लगा। चालक कंटेनर छोड़कर कूद गया। इस दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी पप्पू यादव का 21 वर्षीय पुत्र सुनील यादव और बृजेश यादव का पुत्र 16 वर्षीय शांतनु यादव बुलेट से परोरवा गांव से एलुमिनियम का दरवाजा लेकर घर जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, पुरोहित समेत सात लोग झुलसे

कंटेनर के पास से गुजरने के दौरान बाइक सवार दोनों लोग कंटेनर के संपर्क में आ गए। दोनों कुछ समक्ष पाते इससे पहले बुलेट में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आग बुझाने में असफल रहे। आग में दोनों युवक जल गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराया। आग पर काबू पाने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। इधर सुनील और शांतनि की मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
 

19 को थी सुनील की शादी

डहिया गांव के समीप हुए हादसे का शिकार सुनील की शादी 19 मई को तय थी। घर पर शादी की तैयारी जोरों पर थी। घर पर शौचालय बनवाया जा रहा है। जिसका दरवाजा परोरवा गांव से खरीद कर सुनील घर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed