{"_id":"6037e4f170484332fb01cf93","slug":"feeling-of-summer-like-april-may-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सहा जा रहा तीखी धूप का सितम, फरवरी महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सहा जा रहा तीखी धूप का सितम, फरवरी महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास
Fri, 26 Feb 2021 08:56 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में मौसम का मिजाज इतनी तेजी से बदल रहा है कि फरवरी महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही शाम को भी गर्मी अधिक लग रही है। अब तो लोग गर्मी से राहत के लिए पंखा भी चलाने लगे हैं। इधर, अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिस तरह का मौसम दिख रहा है, उससे यहीं कहा जाता है कि इस बार अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी के बाद से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप भी तेज होने लगी है और हवा भी नहीं चल रही है। जहां तक तापमान की बात करें तो फरवरी में औसतन अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इधर दो दिन से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। दो दिन में ही दो डिग्री तापमान बढ़ गया है।
विज्ञापन
इधर गुरुवार को भी दिन में धूप बहुत तीखी रही। यहीं कारण है कि घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह और शाम गर्मी भी अधिक लगने लगी है। बुधवार को जहां अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं गुरुवार को बढ़कर 32.4 पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि औसत से दो डिग्री अधिक तापमान होने की वजह से गर्मी अधिक महसूस हो रही है।
विज्ञापन