फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fear of Corona reduced ticket booking in trains, number of cancellations increased

कोरोना के डर से ट्रेनों में टिकट बुकिंग घटी, निरस्तीकरण की संख्या बढ़ी, वीआईपी कोटा भी सूना

Wed, 18 Mar 2020 01:41 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 18 Mar 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fear of Corona reduced ticket booking in trains, number of cancellations increased
रेलवे टिकट काउंटर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना का असर रेल यात्राओं पर खासा पड़ रहा है। नई दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू सहित अन्य राज्यों से आने-जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग में कमी आई है। वहीं पहले से बुक टिकटों के निरस्तीकरण की संख्या में तेजी आई है। आने वाले दिनों में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने का अनुमान है। बुंदेलखंड, मरूधर एक्सप्रेस से आगरा आने-जाने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में 80 फीसदी कर्मी आई है। मंडुवाडीह से चलने वाली खजुराहो एक्सप्रेस में भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक सफर करते हैं लेकिन इस समय एकदम नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 

वाराणसी से होकर गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, शिवगंगा, मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट, गरीब रथ, श्रमजीवी, पूर्वा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जनसाधारण, लिक्षवी एक्सप्रेस और जैसलमेर एक्सप्रेस, सद्भवना आदि ट्रेनों में इस समय बहुत कम बुकिंग हो रही है। कैंट स्टेशन और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालयों में टिकट निरस्तीकरण की संख्या तेजी से बढ़ी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक विदेशी पर्यटक सबसे अधिक नई दिल्ली व आगरा से आने वाली ट्रेनों से काशी आते हैं। 15 अप्रैल तक एराइवल वीजा पर रोक के चलते भी इसका असर ट्रेनों पर पड़ा है।

विज्ञापन

 

कैंट रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट बुकिंग की संख्या भी घटी है। अमूमन 20 से 22 हजार टिकटों की रोजाना बुकिंग होती थी लेकिन इस समय सिमटकर 15 से 17 हजार तक है। 11 मार्च को 18 हजार, 13 मार्च को 16 हजार, 14 को 17 हजार, 15 मार्च को लगभग 16 हजार और 16 मार्च को 17 हजार टिकटों की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Fear of Corona reduced ticket booking in trains, number of cancellations increased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ट्रेनों में वीआईपी कोटा के नहीं आ रहे आवेदन

हाल यह है कि शिवगंगा सहित कामायनी आदि ट्रेनों में सीट आरक्षित कराने के लिए 200 से 400 आवेदन पहले आते थे। इस समय में 30 से 50 आवेदन आ रहे हैं। मंगलवार को शिवगंगा एक्सप्रेस के लिए एक भी कोटा के लिए आवेदन नहीं आया। कमोबेश अन्य ट्रेनों में भी यही स्थिति है।

वाराणसी मंडल में टिकटों का निरस्तीकरण

11 मार्च को 2429

12 मार्च को 2400

13 मार्च को 3103

14 मार्च को 5042

15 मार्च को 613

वेटिंग हाल हुआ खाली

कोरोना को लेकर इस कदर सन्नाटा छाया हुआ है कि कैंट रेलवे स्टेशन के स्लीपर व एसी यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों की संख्या न के बराबर रह गई है। मंगलवार की दोपहर वेटिंग हाल में सन्नाटा पसरा रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed