{"_id":"5cffa0e1bdec2207410e8a78","slug":"father-son-death-in-suspicious-circumstances-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 11 Jun 2019 06:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jun 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पिता-पुत्र की अचानक से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यह मामला सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव का है। मृतक के पिता गुल्लू ने बताया कि राजू(34) और उसके 10 साल के बेटे मनीष की अचानक तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई है। डॉक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मनीष की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। पिता राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहा कहना है कि मामले के बारे में जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन