{"_id":"5cdd8a64bdec22072e6f7ca0","slug":"father-sitting-on-sleeping-baby-girl-after-drink-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर सोई हुई छह महीने की मासूम पर बैठ गया शराबी पिता, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर सोई हुई छह महीने की मासूम पर बैठ गया शराबी पिता, मौत
Thu, 16 May 2019 10:22 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कप्तानगंज(आजमगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कप्तानगंज(आजमगढ़)
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 16 May 2019 10:22 PM IST
सार
शादीशुदा से बहन की शादी तय करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : dailystar.co.uk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव में बुधवार की रात परिवार के आपसी झगड़े में छह माह की मासूम जान्हवी की मौत हो गई। चारपाई पर सो रही मासूम पर नशे में धुत उसका पिता बैठ गया। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर बच्ची की लाश को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
एसओ कप्तानगंज विनोद कुमार के मुताबिक कप्तानगंज थाने के अलहनी गांव निवासी नरायन निषाद ने अपनी बहन की शादी अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से 11 जून को तय की थी। बाद में यह पता चला कि वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व नरायन मुंबई से घर लौटा। उसने शादी तोड़ते हुण् लड़केवालों से दी गई रकम आदि को वापस करने को कहा। लेकि न युवक ने किसी भी कीमत पर शादी करने की बात कही। नरायन ने रीमा से प्रेम विवाह किया था और उसकी दो बेटियां थीं।
विज्ञापन
बुधवार की रात को नरायन नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इस दौरान उसकी छोटी बेटी चारपाई पर सो रही थी। बड़ी बेटी दादी के पास थी। शादी की बात को लेकर ही नरायन और उसकी पत्नी रीमा के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान नरायन अपनी पत्नी को लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भाग गई।
पत्नी को धमकी देते हुए नरायन झटके में चारपाई पर सो रही छह माह की जान्हवी के ऊपर बैठ गया। दबने से जान्हवी की मौत हो गई। वहीं घटना से डरक र रीमा महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में स्थित मायके चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। नरायन को हिरासत में लेकर जान्हवी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।