{"_id":"5ca86481bdec22143c035f89","slug":"father-raped-with-his-teenage-daughter-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, चाची ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, चाची ने दर्ज कराया मुकदमा
Sat, 06 Apr 2019 02:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिता ने अपने हाथों से ही रिश्तों को तार-तार कर दिया। एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की। किशोरी की चाची ने पुलिस स्टेशन में अपने जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के अनुसार उसकी मां की मौत होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां उसे पसंद नहीं करती थी। इसी वजह से वो अपने चाची के पास रहने लगी। कुछ महीने पहले चाची के घर पर उसका पिता आया। इसके बाद किशोरी को अपने साथ लेकर चला आया।
विज्ञापन
अपने घर ले जा कर किशोरी के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह से अपनी चाची को पिता की हैवानियत के बारे में बतया। किशोरी की चाची उसे लेकर सारनाथ थाने गई और मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी की चाची की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।