{"_id":"68087e81e8626efe26062b06","slug":"father-of-two-children-hanged-himself-in-varanasi-wife-fainted-after-seeing-dead-body-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के पिता ने लगाया फंदा: चाय लेकर पहुंची पत्नी लाश देख बेसुध, बिलख पड़े मासूम; कर रहा था काम की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों के पिता ने लगाया फंदा: चाय लेकर पहुंची पत्नी लाश देख बेसुध, बिलख पड़े मासूम; कर रहा था काम की तलाश
Wed, 23 Apr 2025 11:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:15 AM IST
सार
फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस पहुंच गई। शव को नीचे उतार कब्जे में ले लिया गया। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले वह मुंबई से काम छोड़कर आया था। बनारस में काम की तलाश में भटक रहा था।
विज्ञापन
जयकिशन यादव की फाइल फोटो और माैके पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित बुधिराम गली में जयकिशन यादव (39) ने बुधवार की सुबह पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगा अपनी जान दे दी। मृतक के 2 पुत्र हैं। दिव्यांश (6) आर्णव और (4) के साथ पत्नी रीमा देवी को का बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह पत्नी रीमा चाय लेकर पहली मंजिल पर स्थित कमरे में जयकिशन को देने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने घरवालों को सूचना दी। मृतक के भाई ने खिड़की से देखा तो जयकिशन पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों ने मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी भरत उपाध्याय व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि जयकिशन दो वर्ष पूर्व मुंबई में साड़ी के एक कारखाने में कार्य करता था, लेकिन इस समय बनारस में रह रहा था। इस वक्त कोई काम की तलाश में था। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नही हो पाई है।
विज्ञापन