फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father died by killing neighbor stabbed after marriage daughter in varanasi

वाराणसी: बेटी की शादी की खुशियां बदलीं मातम में, पिता की चाकू मारकर हत्या

Mon, 24 May 2021 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 May 2021 12:23 PM IST
सार

पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर के पास ही चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। पिता ने तीन दिन पहले ही बेटी को घर से विदा किया था।
 

विज्ञापन
father died by killing neighbor stabbed after marriage daughter in varanasi
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के जैतपुरा के नक्खीघाट स्थित भरौटी निवासी जटाशंकर सरोज उर्फ जटायु (45) के घर वालों को अंदेशा भी नहीं था कि बेटी के शादी की खुशियां तीन दिन बाद ही मौत के मातम में बदल जाएंगी। जिसने चेहरे पर मुस्कान और नम आंखों से बेटी को विदा किया, वही परिवार को छोड़ कर चला जाएगा। दरअसल, नक्खीघाट के भरौटी में रहने वाले सब्जी विक्रेता जटाशंकर की सोमवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले सूरज विश्वकर्मा ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पाते ही मौके पर एडीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर, एसीपी चेतगंज नीतीश प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर जैतपुरा शशि भूषण राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जटाशंकर के घर वाले और स्थानीय लोगों ने हमलावर सूरज और उसके भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पतास भिजवाया।
विज्ञापन


पत्नी हीरामणि ने पुलिस को बताया कि आरोपी सूरज ने 21 मई को उनकी बेटी की शादी के दौरान हंगामा किया था। जिस पर जटाशंकर ने उसे मौके से भगा दिया था। 22 मई को भी जटाशंकर और सूरज के बीच विवाद हुआ था। घटना के संबंध में एडीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मृतक के परिजनों की पूरी मदद की जाएगी। घटना के बाद मौके पर मौजूद जटाशंकर के छोटे भाई संतोष ने बताया कि सुबह जटाशंकर घर से सामान लेने निकले थे। वापस आने के बाद वह पास में स्थित चौरामाता मंदिर पर बैठे थे। तभी वहां सूरज पहुंचा और जटाशंकर पर चाकू से वार करने लगा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक सूरज जटाशंकर पर कई बार चाकू से वार कर चुका था। इधर, शोरगुल सुनकर जटाशंकर के घरवाले मौके पर पहुंचे और सूरज समेत उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन जटाशंकर को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बच्चों की सिर से उठ गया पिता का साया
जटाशंकर की हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी हीरामणि और लड़के अमित, दीपू, नक्की घर के बाहर ही बेशुध होकर गिर गए थे। वहीं तीन दिन पहले घर से विदा हुई जटाशंकर की बेटी खुशबू को जब अपने पिता के हत्या की जानकारी मिली तो उसका पूरा ससुराल हिल गया। सब्जी विक्रेता जटाशंकर चार भाइयों संतोष, रामभरोस और रामवृक्ष में सबसे बड़े थे।

मंगलवार को जाना था बेटी के ससुराल चौथ लेकर
जटाशंकर के घर की महिलाओं ने बताया कि बेटी की शादी से जटाशंकर बहुत खुश थे। घर में उन्होंने कहा था कि मंगलवार को खुशबू के ससुराल चौथ धूमधाम से पहुंचाएंगे। घर में भी खुशबू के चौथ की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed