फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father daughter died by train in pddu station in chandauli

यूपी: ट्रेन से कटकर मरने वालों की हुई पहचान, बाप-बेटी की इस वजह से गई थी जान

Mon, 02 Mar 2020 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Mar 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Father daughter died by train in pddu station in chandauli
मौके पर मौजूद लोग और पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रविवार शाम को दानापुर मंडल के तुलसी आश्रम स्टेशन पर रविवार को अप लाइन में आ रही बक्सर-पीडीडीयू नगर पैसेंजर ट्रेन के सामने खड़ा होकर एक अधेड़ और एक युवती ने खुदकुशी कर ली थी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में ले लिया था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को दोनों की पहचान पिता और बेटी के रूप में हुई।

विज्ञापन


चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाल सत्येंद्र कुमार यादव के अनुसार मृतक रामअवध बिंद(46) बिहार प्रांत के परसिया कैमूर का निवासी था। वह अपनी पुत्री सुनीता(22) जो मानसिक रूप से परेशान थी, उसकी झाड़फूंक के लिए तुलसी आश्रम आया था। पुत्री ट्रेन के आगे कूद गई तो उसे बचाने के लिए पिता भी कूद गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक मुगलसराय के यूरोपियन कॉलोनी में रहता था। उसका बेटा प्रवीण कुमार डीआरएम कार्यलय में नौकरी करता है। दोनों की पहचान राम अवध बिंद के जेब मे मिले आधारकार्ड से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि तुलसी आश्रम स्टेशन प्लेटफार्म के अप ट्रैक पर रविवार चार बजे करीब जमनिया की ओर से आ रही बक्सर-डीडीयू नगर पैसेंजर ट्रेन के सामने खड़ा होकर एक महिला और एक अधेड़ ने खुदकुशी कर ली थी।

ट्रेन जाने के बाद शव देख स्टेशन पर खड़े लोगों में खलबली मच गई। शवों की हालत क्षत-विक्षत होने के कारण दोनों की शिनाख्त नही हो पाई थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed