फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father commits suicide by hanging before son s wedding procession in Varanasi

Varanasi: बेटे की बरात से पहले पिता ने फंदा लगाकर जान दी, पुलिस ने कहा- बुजुर्ग शराब पीने का आदी था

Mon, 12 Feb 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Feb 2024 10:57 PM IST
सार

परिजनों ने उसे समझाया था कि हमेशा नशे में डूबे रहना अच्छी बात नहीं है। घर में हंसी-खुशी का माहौल है। परिजनों की यही बात नागवार गुजरी और उसने गुस्से में कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Father commits suicide by hanging before son s wedding procession in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के बौलियाबाग, रामकटोरा में बेटे की बरात से पहले पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि बुजुर्ग शराब पीने का आदी था। इस लत की वजह से परिवार से कहासुनी हुई थी। आवेश में आकर बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


बौलियाबाग, रामकटोरा निवासी अर्जुन विश्वकर्मा (60) मुंबई में रह कर बढ़ई का काम करता था। 13 फरवरी को बेटे विशाल की शादी के लिए वह घर आया हुआ था। घर में रिश्तेदार भी आए हुए थे। परिजनों ने रविवार रात समझाया कि हमेशा नशे में डूबे रहना अच्छी बात नहीं है। घर में हंसी-खुशी का माहौल है। परिजनों की बात अर्जुन को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में कमरे में फंदा लगा लिया। सोमवार सुबह अर्जुन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। 
विज्ञापन


परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अर्जुन फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर चेतगंज डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों से कहासुनी के बाद बुजुर्ग ने आत्मघाती कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed