फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father and son died in road accident after Uncontrolled auto collided with pole

वाराणसी में भीषण हादसा: बेकाबू ऑटो बिजली के पोल से टकराया, पिता- पुत्र की मौत; बरात में शामिल होकर लौट रहे थे

Sat, 23 Nov 2024 12:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Nov 2024 12:42 AM IST
सार

वाराणसी में बरात से लौट रहे पिता- पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर स्थित रंगीलदास पोखरा के पास हुई। 

विज्ञापन
father and son died in road accident after Uncontrolled auto collided with pole
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर स्थित रंगीलदास पोखरा के पास अनियंत्रित ऑटो शुक्रवार को देर रात बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में पिता व पुत्र की मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार दीनापुर निवासी सीताराम, सुनील कुमार, गोपी व बाबी राजातालाब बरात में शामिल होने के लिए गए थे। वापस आते समय ऑटो की रफ्तार अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर वह बिजली के खंभे से टकरा गया। 
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही पिता सीताराम (60) एवं पुत्र सुनील कुमार (30) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सुनील तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं पिता- पुत्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed