फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father and daughter killed after bike hit them

बलिया में बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत, बाइकसवार गंभीर रूप से घायल

Tue, 24 Apr 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 24 Apr 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
father and daughter killed after bike hit them
पुत्री को गाजीपुर स्थित उसकी ससुराल पहुंचाने जा रहे थे पिता
यूपी के बलिया में मंगलवार की सुबह नौ बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रसड़ा बलिया कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर मार्ग स्थित गौरपुरा मोड़ पर घटी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौरपुरा निवासी कमलदेव (60) अपनी पुत्री आशा देवी (35) पत्नी रामाश्रय को, उसकी ससुराल औरापुर(गाजीपुर) पहुंचाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। इस बीच रसड़ा की तरफ से तेज गति से आ रहा बाइक सवार दोनों को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन


इससे कमलदेव, आशादेवी और बाइक सवार गाजीपुर जिले के नोनहरा थाने के गौरा निवासी त्रिलोकी (22) पुत्र रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कमलदेव एवं त्रिलोकी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमलदेव ने बलिया जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं बाइक सवार युवक त्रिलोकी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। उधर, पिता-पुत्री की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो मौतों से गांव में भी मातम पसर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed