{"_id":"5adf3ab64f1c1b330a8b647b","slug":"father-and-daughter-killed-after-bike-hit-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत, बाइकसवार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत, बाइकसवार गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
पुत्री को गाजीपुर स्थित उसकी ससुराल पहुंचाने जा रहे थे पिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में मंगलवार की सुबह नौ बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रसड़ा बलिया कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर मार्ग स्थित गौरपुरा मोड़ पर घटी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरपुरा निवासी कमलदेव (60) अपनी पुत्री आशा देवी (35) पत्नी रामाश्रय को, उसकी ससुराल औरापुर(गाजीपुर) पहुंचाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। इस बीच रसड़ा की तरफ से तेज गति से आ रहा बाइक सवार दोनों को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया।
इससे कमलदेव, आशादेवी और बाइक सवार गाजीपुर जिले के नोनहरा थाने के गौरा निवासी त्रिलोकी (22) पुत्र रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं कमलदेव एवं त्रिलोकी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमलदेव ने बलिया जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वहीं बाइक सवार युवक त्रिलोकी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। उधर, पिता-पुत्री की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो मौतों से गांव में भी मातम पसर गया है।