{"_id":"5a6c4a0c4f1c1b87268b69e7","slug":"father-and-daughter-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने जा रहे पिता-पुत्री को स्कूल बस ने कुचला, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज कराने जा रहे पिता-पुत्री को स्कूल बस ने कुचला, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 27 Jan 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी का इलाज कराने के लिए ऑटो से जा रहे एक व्यक्ति को स्कूल बस ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ सवार उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके से ऑटो और बस का चालक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बनारस के लंका में हुई।
मध्य प्रदेश सिंगरौली के बुड़तीय गांव के रहने वाले किसान जगदीश प्रसाद (50) अपनी बेटी सविता (13) को पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर को दिखाने के लिए पत्नी शांति को साथ में लेकर गुरुवार की रात घर से चितईपुर स्थित एक डॉक्टर को दिखाने के लिए निकले।
कंचनपुर में पहुंचने पर अमरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार में अनियंत्रित स्कूली बस ने सीधे ऑटो में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके से दोनों गाड़ियों के चालक मौके से भाग निकले। घटना स्थल पर ही जगदीश और उनकी बेटी सविता की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि पत्नी शांति सर में चोट लगने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे लंका थाना के एसओ संजीव कुमार मिश्रा ने ऑटो में फंसे पिता पुत्री के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल शांति को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक का बेटे संजय प्रकाश को सूचना दी। इसके बाद उसने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों का हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया।

ट्रक से दब कर दो युवकों की मौत
demo pic
बनारस में टेंगरा मोड़ के पास शनिवार को दोपहर में ऊपर पुल पर जाने के लिए दो बाइक सवार जैसे ही मुड़कर आगे बढ़ रहे थे तभी उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों फिसल कर वहीं गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के ने दोनों कुचल दिया। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत गई।
गुस्साएं लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंचे रामनगर थाना के एसओ विवेक श्रीवास्तव ने आक्रोशित भीड़ को शांत करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब जाकर जाम को सही किया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक शिवम पांडेय (19) और रहीम (19) अदलहाट थाना के उगापुर के रहने वाले थे। वे रामनगर में अपने किसी मित्र से मिलकर वापस लौट रहे थे।