फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fashion shows on the stage of Handtex Fest

Varanasi News: हैंडटेक्स फेस्ट के मंच पर दिखा फैशन का जलवा

Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fashion shows on the stage of Handtex Fest
फोटो...
विज्ञापन


हैंडटेक्स फेस्ट के मंच पर दिखा फैशन का जलवा
आईआईएचटी में हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने बटोरीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी (आईआईएचटी) चौकाघाट में हैंडटेक्स फेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को फैशन शो हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही फैशन शो ने फेस्ट में उमंग और उल्लास भर दिया। शुरुआत गीत संगीत से हुई। देसी विदेशी परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने मंच पर अपना जलवा दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर कैटवॉक और फैशन का जलवा गीत से दर्शक दीर्घा में बैठा हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो गया।

कार्यक्रम में वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, असम, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड फैशन टेक्नालॉजी कानपुर को पहला स्थान मिला। आईआईएचटी ओडिशा को दूसरा और वनिता इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन वाराणसी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि वस्त्र मंत्रालय के निदेशक एसके झा ने छात्रों के प्रयास की सराहना की। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने फैशन में प्रयोग किए जाने वाले कपड़ों की सराहना की। इस दौरान आईआईएचटी के निदेशक डॉ. पी थेनारासु ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को सीख मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article