{"_id":"61bf8297834eeb0174188f29","slug":"farmers-will-hurt-bjp-by-vote-dr-dhawale-varanasi-news-vns628874684","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान भाजपा को वोट से चोट देंगे : डॉ. धावले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान भाजपा को वोट से चोट देंगे : डॉ. धावले
विज्ञापन
फोटो...
किसान भाजपा को वोट से चोट देंगे : डॉ. धावले
- भाकपा की प्रेसवार्ता में बोले अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। किसान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट से चोट देंगे। लखीमपुर खीरी मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के रवैये से किसान काफी नाराज हैं। सरकार को मंत्री को गिरफ्तार कर पद से बर्खास्त करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। जबकि एसआईटी की रिपोर्ट में भी सब साफ हो गया है। यह बातें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयुक्त किसान मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य डॉ. अशोक धावले ने अंधरापुल स्थित एक निजी होटल में भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माक्सवादी) द्वारा आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी में धान का मूल खरीद दाम 1940 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि प्रदेश के किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। प्रदेश में खाद की भी स्थिति दयनीय बनी हुई है। सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने से लेकर एमएसपी के लिए कमेटी बनाने और किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने सहित अन्य मुद्दों पर सहमती दी है। इस पर 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा फिर से सरकार के साथ बैठक करेगा। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. हीरा लाल यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। बताया की प्रेसवार्ता से पूर्व वह और डॉ. धावले गंगापुर विधानसभा से 1991 में विधायक रहे दीनानाथ यादव की स्मृति सभा में राजातालाब गए थे। पूर्व विधायक का बीते 19 नवंबर 2021 को निधन हो गया था।