{"_id":"60d789858ebc3e09ce56f2e7","slug":"farmers-were-not-paid-the-amount-was-stolen-city-news-vns59713164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का नहीं किया भुगतान, डकार गए रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का नहीं किया भुगतान, डकार गए रकम
विज्ञापन
जिला विपणन अधिकारी सदर की तहरीर पर कैंट थाने में शनिवार को धान क्रय करने वाली दो कंपनियों के प्रभारी के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।
प्राइवेट कंपनियों द्वारा 2020-21 में शासन के आदेश के अनुरूप धान क्रय करने व निर्धारित मूल्य के अनुरूप सैकड़ों किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान न करने व शासन की छवि धूमिल मामले में यह मुकदमा दर्ज हुआ। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सदर ओम प्रकाश चंद्र के अनुसार मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत जय पट्टी जमालपुर, चुनार मिर्जापुर की आरबी फॉर्मर कंपनी के जिला प्रभारी कौशल पति सिंह ने 2020-21 में 632 किसानों से 1868 रुपये प्रति क्विंटल के दर से 4656 टन धान खरीदा जिसमें कई बार पत्र भेजने के बाद कुछ किसानों का भुगतान तो किया पर 208 किसानों का बकाया मूल्य 3,06,93,388 रुपये का भुगतान उच्च अधिकारियों के बार बार पत्र लिखने के बाद भी भुगतान नहीं किया।
इसी तरह से काशी विश्वनाथ किसान कंपनी लिमिटेड के प्रभारी संदीप कुमार श्रीवास्तव पता अज्ञात ने 305 किसानों से क्रय किए गए धान के तीन करोड़ 65 लाख से भी अधिक रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।