{"_id":"5fd6e4b38ebc3e3e7e21fa67","slug":"farmers-protest-police-house-arrested-samajwadi-party-leader-and-former-minister-before-kisan-yatra-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसान यात्रा से पहले ही पुलिस ने सपा नेता और पूर्व मंत्री को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसान यात्रा से पहले ही पुलिस ने सपा नेता और पूर्व मंत्री को किया नजरबंद
Mon, 14 Dec 2020 09:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता को पुलिस ने किया नजरबंद।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली जाने वाली किसान यात्रा से पहले ही पुलिस ने पूर्व मंत्री व सपा नेता जगदीश नारायण राय को घर में कैद कर दिया है। घर के बाहर भारी फोर्स की तैनाती करते हुए उन्हें कहीं भी जाने पर पाबंदी लगा दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से सपाइयों में आक्रोश है।
विज्ञापन
कृषि बिल के विरोध में किसान संगठन आंदोलित हैं। सपा ने भी इस आंदोलन के समर्थन में विधानसभा क्षेत्रवार किसान यात्रा निकालने का एलान किया है। सोमवार को जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाली जानी थी।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार की सुबह ही गौराबादशाहपुर एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने फोर्स के साथ कबिरुद्दीनपुर गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री के घर के बाहर पहरा लगा दिया। पूर्व मंत्री को किसी भी हाल में बाहर न जाने देने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई से यात्रा निकालने के मंसूबों पर फिलहाल पानी फिर गया है। सपाइयों ने इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई है।