फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers move towards cultivation of exotic fruits and vegetables

विदेशी फल, सब्जियों की खेती की ओर बढ़े किसानों के कदम

Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers move towards cultivation of exotic fruits and vegetables
वाराणसी। विदेशी फल और सब्जियों की खेती की ओर किसानों के कदम बढ़े हैं। किसानों ने जापान के मियाजाकी आम, चीन की पाकचोई गोभी और अमेरिका में उगाई जाने वाली सुपर फूड की खेती शुरू की है। हालांकि अभी यह ट्रायल के रूप में है। सफलता मिलने पर अन्य किसान भी प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन

ताइवान, थाइलैंड के अमरूद, वाटर एप्पल जैसे फलों को उगाने वाले चोलापुर के प्रगतिशील किसान शैलेंद्र रघुवंशी ने पहली बार जापान के सबसे कीमती आम मियाजाकी आम के दो पौधे लगाए हैं। इस आम के फल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो से ढाई लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। शैलेंद्र ने बताया कि मध्य प्रदेश के एक किसान की सफल कहानी देखकर जापान से दो पौधे मंगाकर लगाया हूं। एक से दो साल के बाद मौसम अनुकूल अच्छा परिणाम रहा तो और पौधे लाकर लगाऊंगा। इसी तरह पिंडरा के जगदीशपुर के किसान दीपक राय ने पहली बार बनारस की धरती पर चीन की पाकचोई गोभी को उगाने में सफलता पाई। इनके अलावा किसान आनंद मौर्य दक्षिण अमेरिका में उगाई जाने सुपर फूड किन्वा की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं विदेशी फल
जापान के मियाजाकी प्रांत की एक खास आम की प्रजाति है। इस आम का रंग सामान्य आम के मुकाबले पकने पर पीला की जगह बैगनी रंग का होता है। इसे दुनिया के सबसे महंगे आम की श्रेणी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्वा बाजरे की तरह दिखने वाला अनाज है। इसकी खेती दक्षिण अमेरिका में बड़े पैमाने पर होती है। इसे सुपर फूड के नाम से जाना जाता है। इसकी कीमत प्रोटीन, जिंक, आयरन जैसे पोषक तत्वों वाले अनाज के समान होती है।

पाक चोई गोभी एक प्रकार की पत्ता गोभी होती है। इसके पत्ते बंद गोभी के विपरीत खुले होते हैं। इसे चीन और जापान में उगाया जाता है। भारत के भी कई राज्यों में इसकी खेती शुरू की गई है। इसका इस्तेमाल फास्ट फूड, सब्जी आदि में किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन सहित अन्य विटामिन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed