गाजीपुर: खाद न मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा, कोऑपरेटिव अध्यक्ष को बनाया बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को सैकड़ों किसान यूरिया और डाई के लिए साधन सहकारी समिति पर गए हुए थे। लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें खाद देने से इंकार कर दिया। इससे किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
पिछले कई दिनों से समिति से खाली हाथ लौट रहे किसानों ने नवीन चौहान के नेतृत्व में कोऑपरेटिव परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह को किसानों ने बंधक बना लिया। साथ ही खाद न मिलने और बंधक बनाए जाने की जानकारी को-आपरेटिव के सचिव, एआर निबंधन, एडीसी, नायब तहसीलदार, एसडीएम व जिलाधिकारी को दी।
जानकारी के अनुसार, बहरियाबाद क्षेत्र में क्षेत्र के किसानों को एक महीने से खाद न मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। खाद के अभाव में प्रभावित हो रही धान की खेती ने सभी को चिंता में डाल दिया है। प्रदर्शन के बीच किसान किसी सक्षम अधिकारी को बुलाए जाने और तत्काल खाद वितरण की मांग करने लगे।
किसानों का कहना था कि कई महीनों से कोऑपरेटिव पर खाद का स्टाक नहीं था। काफी जद्दोजहद के बाद लगभग एक सप्ताह पूर्व खाद तो आया, लेकिन कर्मचारी खाद को वितरित करने में लापरवाही कर रहे हैं। किसी न किसी बहाने किसानों को टाल दिया जा रहा है। जबकि खाद के अभाव में हमारी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
बंधक बनाए गए कोऑपरेटिव अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मैंने कई बार कर्मचारियों को खाद वितरण के लिए कहा, लेकिन वे हमारी बातों को अनसुनी कर दे रहे हैं।