फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family shed dead body in Ganga due to lack of money, Chandauli police got the last rites done

चंदौली: अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे तो शव को गंगा में बहाया, चार दिन बाद पुलिस ने करवाई अंत्येष्टि

Sun, 15 Aug 2021 11:01 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Sun, 15 Aug 2021 11:01 PM IST
सार

कैलावर चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी ने दो क्विंटल लकड़ी खरीदकर दी और अंतिम संस्कार करवाया। अलीनगर के बरईपुर खरियारी गांव का मृतक था। 
 

विज्ञापन
Family shed dead body in Ganga due to lack of money, Chandauli police got the last rites done
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यूपी के चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित बरईपुर खरीदारी गांव निवासी युवक की गंभीर बीमारी के चलते 11 अगस्त को मौत हो गई थी। परिजनों के पास अंतिम संस्कार और लकड़ी खरीदने तक के पैसे नहीं थे। इस वजह से युवक के शव को गंगा में बहा दिया। गंगा में जब बाढ़ का पानी कम हुआ तो रविवार को युवक का शव बलुआ के महरौड़ा में उतराया मिला। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि पैसे के अभाव में परिजनों ने शव को गंगा में बहाया था। इसके बाद कैलावर चौकी प्रभारी ने दो क्विंटल लकड़ी खरीदकर दी और अंतिम संस्कार करवाया।

विज्ञापन


बलुआ के महड़ौरा में गंगा किनारे रविवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, तफ्तीश की तो पता चला कि शव अलीनगर के बरईपुर खरियारी निवासी शोभू राम के छोटे पुत्र दीपक का है। गंभीर बीमारी के चलते दीपक का निधन 11 अगस्त को होने के बाद पैसों के अभाव में परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने के बजाय गंगा में प्रवाहित कर दिया था। गंगा में बाढ़ का पानी कम हुआ तो शव दिखाई दिया। 
विज्ञापन


कैलावर चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी ने मानवता का परिचय देते हुए परिजनों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवाया। साथ ही अन्य कर्मकांड के लिए यथासंभव मदद का भरोसा दिया। बरईपुर खरियारी निवासी दीपक आंत की बीमारी से ग्रसित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed