{"_id":"6afd78d4654995acaa03d786","slug":"family-of-junior-engineer-accused-of-breaking-off-an-engagement-after-raising-their-dowry-demand-to-rs-50-lakh-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी तय होते ही दहेज की डिमांड 50 लाख पहुंची, मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता; जेई समेत तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी तय होते ही दहेज की डिमांड 50 लाख पहुंची, मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता; जेई समेत तीन पर एफआईआर
Wed, 18 Nov 2026 03:37 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:37 PM IST
सार
दहेज की मांग बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और बरक्षा में दिए गए रुपये वापस मांगने पर गाली देने व धमकी देने का मामला सामने आया है। वाराणसी पुलिस ने जेई के परिजनों पर रिश्ता तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी तय होने के बाद दहेज की मांग बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगा है। बरक्षा में दिए गए पांच लाख रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने प्रयागराज निवासी जूनियर इंजीनियर अमित सिंह, उसकी मां राजकुमारी सिंह और भाई डॉ. सुजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
सुदामा नगर कॉलोनी निवासी त्रिभुवन नाथ सिंह के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी अमित सिंह से तय हुई थी। आरोप है कि 25 जून को प्रयागराज में बातचीत के दौरान लड़के पक्ष ने 20 लाख रुपये, 10 लाख के जेवर, कपड़े और गाड़ी की मांग रखी थी। 19 जुलाई को नैनी में बरक्षा के दौरान पांच लाख रुपये नकद दिए गए। बाद में शादी की तारीख 10 दिसंबर तय हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद दहेज की मांग बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई। असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। पांच लाख रुपये मांगने पर गाली-गलौज की गई। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
