फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   family of grocery businessman left village due to fear of murder accused in varanasi daughter killed father with help of lover

वाराणसीः हत्यारोपियों की दहशत से किराना कारोबारी के परिवार ने छोड़ा गांव, बेटी ने ही अपने प्रेमी से करवाई थी पिता की हत्या

Wed, 18 Aug 2021 09:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Aug 2021 09:52 PM IST
सार

किराना कारोबारी राजेश जायसवाल की 29 जुलाई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में राजेश की बेटी और उसके प्रेमी सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था

विज्ञापन
family of grocery businessman  left village due to fear of murder accused in varanasi daughter killed father with help of lover
मकान बिकाऊ है का लगाया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ठटरा निवासी किराना कारोबारी राजेश जायसवाल की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों की प्रताड़ना से पीड़ित परिवार ने बुधवार रात गांव छोड़ दिया। व्यापारी की पत्नी साधना जायसवाल और पुत्र करण जायसवाल ने गांव स्थित मकान पर मकान बिकाऊ के पोस्टर तक चस्पा करा दिया है। वहीं मिर्जामुराद पुलिस ने बुधवार को गांव में भ्रमण कर आसपास के रहने वालों से पूछताछ करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया। 

विज्ञापन


बता दें कि किराना कारोबारी राजेश जायसवाल की 29 जुलाई की रात रोहनिया थाना अंतर्गत कंन्नाडाड़ी के समीप हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में राजेश की बेटी और उसके प्रेमी सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय जेल में बंद है।
विज्ञापन


किराना कारोबारी के पुत्र करण जायसवाल ने बताया कि पिता की हत्या करने वाले आरोपियों के परिजन दुकान के सामने घूमते हैं। कमेंट करने से लेकर धमकी तक दी जाती है। इससे तंग आकर गांव छोड़ने की तैयारी कर ली है। करण ने बताया कि दुकान खोल कर नहीं बैठ सकते क्योंकि दुकान के सामने हमेशा हत्यारे का पिता घूमता रहता दिखाई देता है, जो हमें पिता की हत्या की बराबर याद दिलाता है।  हम लोग गांव छोड़कर अपने ननिहाल भदोही रहने जा रहे हैं और अब गांव में कभी नहीं लौटेंगे। घर के बाहर मकान बिकाऊ है का पोस्टर भी चस्पा करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करण जायसवाल ने कहा कि गांव में एक समुदाय के लोग काफी प्रताड़ित करते हैं। करण के बड़े पिता विजय जायसवाल ने बताया कि परिवार की रक्षा के लिए तैयार हैं। फिर भी भाई की पत्नी व भतीजा घर छोड़ने जा रहा है। इसका कारण यह है कि आरोपियों द्वारा अपमानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed