फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family member will meet patient for two hours only in BHU hospital

बीएचयू अस्पताल में अब दो घंटे ही मरीज से मिल सकेंगे परिजन

Sun, 30 Sep 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 30 Sep 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Family member will meet patient for two hours only in BHU hospital
बीएचयू अस्पताल - फोटो : amar ujala
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में अब वार्ड में भर्ती मरीज से सिर्फ दो घंटे ही परिजनों को मिलने दिया जाएगा। पिछले सोमवार को हुए बवाल के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ाने से जुड़े कई फैसले भी किए गए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में 100 से अधिक सुरक्षा गार्ड सोमवार से बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा छह सब इंस्पेक्टर, 30 सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। वहीं बाउंसर भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। अब वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने का समय तय कर दिया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि पहले से ही यहां परिजनों को दो पास दिए जाते थे। लेकिन अब केवल शाम 4 से 6 बजे के बीच ही परिजन भर्ती मरीज से मिल सकेंगे। अस्पताल की सुरक्षा अब आईएमएस के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक के नियंत्रण में रहेगी। उन्होंने सीआईएसएफ, जल पुलिस, पर्यटन पुलिस की तरह ही मेडिकल पुलिस की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएम सुरेंद्र सिंह से बातचीत के बाद जल्द ही प्रोवेशनरी आईएस अधिकारी की पदस्थापना की जाएगी, जो अस्पताल के क्रियाकलापों, दवाओं के वितरण व्यवस्था और पेसेंट फ्रेंडली बनाने पर ध्यान देने के साथ ही व्यवस्थाओं की समीक्षा कर तीन महीने में कुलपति को अपना सुझाव भी देंगे।

वहीं अस्पताल में अब बाउंसरों की तैनाती लंबे समय के लिए होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन टेंडर मंगाने की तैयारी में है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि इसे एडवांस सिक्योरिटी के तौर पर लिया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे।  

समय से पहले ओपीडी बंद, मरीज परेशान  

Family member will meet patient for two hours only in BHU hospital
ओपीडी - फोटो : amar ujala
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर पांच दिन से हड़ताल पर हैं। कई विभागों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शाम तीन बजे तक ओपीडी में बैठ रहे हैं मगर कई अन्य ओपीडी समय से पहले बंद हो जाती हैं। इस वजह से मरीज बिना इलाज लौट रहे हैं।

उधर, अब तक छह चरण की वार्ता के बाद भी रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल खत्म करने पर राजी नहीं हुए हैं। हड़ताल की वजह से मरीजों की परेशानी कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग वैकल्पिक उपाय कर रहा है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर अब आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट में 100 बेड रिजर्व कराए गए हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इसके अलावा पीएसी अस्पताल रामनगर, पुलिस लाइन अस्पताल में भी 30-30 बेड जरूरत पड़ने पर रखवाये जाएंगे।

वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों के समर्थन में अब वरिष्ठ डॉक्टर भी आ गए हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने आए डॉक्टरों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। यहां देश के विभिन्न स्थानों से आए डॉक्टरों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया और पिछले दिनों अस्पताल में घटी इस घटना की निंदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed