फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake SDM arrested from ballia

फर्जी एसडीएम बनकर रौब जमाने वाला युवक गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

Mon, 02 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 02 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Fake SDM arrested from ballia
फर्जी एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
पिछले एक माह से यूपी के बलिया जिले के अलग अगल क्षेत्रों में  खुद को एसडीएम बताकर खूब खातिरदारी कराने वाले युवक को रविवार को पुलिस ने धर दबोचा। वह उस समय वह पुलिस के हत्थे चढ़ा जब बैरिया के चौकी इंचार्ज को फोन कर खुद को बांसडीह एसडीएम राजेश पाठक  बताया और कुछ मांग की। तब  चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं, हालांकि  उन्होंने एक सिपाही को फोन कर सुरेमनपुर पहुंचने के लिए कहा। 
विज्ञापन


लेकिन साथ ही उन्हें शक भी हुआ तो एसडीएम बांसडीह संतलाल से संपर्क कर जानकारी ली। इसके बाद सारा पोल खुल गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुनील कुमार मिश्र पुत्र विशंभरनाथ मिश्र ग्राम हवसपुर थाना झूंसी इलाहाबाद बताया।
विज्ञापन

 

पुलिस की मानें तो उक्त युवक ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए, एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। बताया कि वह वर्ष 2008 से 2013 तक तीन बार पीसीएस के परीक्षा दे चुका है लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उस युवक का ऐसा कोई बड़ा कारनामा सामने नहीं आया है जिससे यह लगे कि उसने खुद को एसडीएम बताकर कोई ठगी की हो। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मामले में पूछताछ हो रही है। इसके बाद संबंधित धाराओं में चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed