{"_id":"6316e7a41c0aa84bdf17492a","slug":"fake-message-to-sp-leader-to-get-covid-precaution-dose-said-big-fraud-in-covid-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के पास प्रिकॉशन डोज लगवाने का फेक मैसेज: न स्लॉट बुक, न केंद्र पर गए, टीका लगने का आ गया नोटिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के पास प्रिकॉशन डोज लगवाने का फेक मैसेज: न स्लॉट बुक, न केंद्र पर गए, टीका लगने का आ गया नोटिफिकेशन
Tue, 06 Sep 2022 11:55 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:55 AM IST
सार
वाराणसी में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर राहुल कुमार सिंह के पास कोरोना के प्रिकॉशन डोज लगवाने का फेक मैसेज आया तो वो हैरान हो गए। राहुल ने बताया कि उन्होंने ना तो वैक्सीन के लिए कोई स्लॉट बुक कराया है और ना ही कहीं टीका लगवाने गए। अब तक केवल कोविड की पहली, दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
इंजीनियर राहुल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बहुत से लोग जिन्होंने कोविड प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाई है उन्हें भी मोबाइल पर वैक्सीन लगवाने का मैसेज आ रहा है। सामाजिक संस्था क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर राहुल कुमार सिंह के मोबाइल पर सुबह सुबह जब प्रिकॉशन डोज लगने का मैसेज आया तो वह हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि उन्होंने ना तो वैक्सीन के लिए कोई स्लॉट बुक कराया है और ना ही कहीं टीका लगवाने गए। अब तक केवल कोविड की पहली, दूसरी डोज लगवाई है। बताया कि मैसेज देखने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का प्रयास किया तो वो भी आसानी से हो गया। मजे की बात तो यह है कि राहुल के सर्टिफिकेट पर काशी विद्यापीठ ब्लाक में 4 सितंबर को सुबह 8:15 बजे टीकाकरण लगने का समय दर्ज है जबकि अगर टीकाकरण शुरू होने की बात करें तो स्वास्थ विभाग की ओर से सुबह 9 बजे से टीकाकरण लगाए जाने का समय निर्धारित है। राहुल ने इसकी शिकायत सीएमओ को कर दी है।
विज्ञापन