फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fake letterpad and signing of Minister Ravindra Jaiswal and complaint to Food Commissioner

Varanasi Crime: मंत्री का फर्जी लेटरपैड बनाया, हस्ताक्षर कर खाद्य आयुक्त से की शिकायत; अज्ञात के खिलाफ FIR

Mon, 26 Aug 2024 02:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 26 Aug 2024 02:40 PM IST
सार

मंत्री रवींद्र जायसवाल का फर्जी लेटरपैड बनाकर हस्ताक्षर कर खाद्य आयुक्त से शिकायत की गई। मामले को लेकर मंत्री के पीआरओ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
fake letterpad and signing of Minister Ravindra Jaiswal and complaint to Food Commissioner
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के नाम से फर्जी लेटरपैड बनाकर उनके हस्ताक्षर कर खाद्य आयुक्त से एक सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत की गई है। प्रकरण को लेकर मंत्री के पीआरओ कैलाशपुरी कॉलोनी, नेवादा निवासी जयध्वज श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जयध्वज श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि मंत्री रवींद्र जायसवाल के नाम से धोखा देने, लाभ लेने और उनकी छवि खराब करने की नीयत से उनके नाम का फर्जी लेटरपैड बनवाया गया है। उस लेटरपैड में मंत्री का फर्जी हस्ताक्षर कर प्रदेश के खाद्य आयुक्त को एक सप्लाई इंस्पेक्टर के भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। जबकि, मंत्री की ओर से खाद्य आयुक्त से न कोई शिकायत की गई है और न कोई निर्देश दिया गया है। मंत्री के नाम का फर्जी लेटरपैड सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


जयध्वज श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह से किसी अन्य विभाग को फर्जी लेटरपैड भेजा गया होगा तो उससे मंत्री रवींद्र जायसवाल का कोई सरोकार नहीं है। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed