{"_id":"68e65b1be293721f120cf5d1","slug":"fake-gnm-degree-case-three-arrested-in-varanasi-for-taking-2-25-lakh-rupees-in-name-of-admission-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"GNM की फर्जी डिग्री मामला: वाराणसी में महिला समेत तीन अरेस्ट, प्रवेश के नाम पर लिए थे 2.25 लाख; दी Fake डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GNM की फर्जी डिग्री मामला: वाराणसी में महिला समेत तीन अरेस्ट, प्रवेश के नाम पर लिए थे 2.25 लाख; दी Fake डिग्री
Wed, 08 Oct 2025 06:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:07 PM IST
सार
अप्रैल 2024 में कोर्ट के आदेश पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। कार्रवाई करते हुए मिर्जामुराद की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रवेश दिलाने के नाम पर 2.25 लाख रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन
मिर्जामुराद क्षेत्र का है मामला।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
Varanasi News: जीएनएम कोर्स की फर्जी डिग्री दिलाने के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को मिर्जामुराद पुलिस ने कछवा रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों में मालती क्लीनिक के मालिक चंद्र कुमार शर्मा, पुत्र अरुण कुमार शर्मा निवासी रूपापुर और कपसेठी के लोहराडीह निवासी सहयोगी रेखा वर्मा हैं।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि भोजुपुर गांव निवासी रानी पटेल ने अप्रैल 2024 को कोर्ट के जरिये आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि रुपापुर गांव निवासी चंद्र कुमार शर्मा, अरुण कुमार शर्मा और कपसेठी थाना क्षेत्र के लोहराडीह गांव निवासी रेखा वर्मा ने 2019 में जीएनएम कोर्स में प्रवेश दिलाने के नाम पर 2.25 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
डॉक्टर एके शर्मा व डॉक्टर सीके शर्मा ने प्रधानमंत्री प्राकृतिक ऊर्जा महाविद्यालय और मालती इलेक्ट्रो क्लीनिक व हॉस्पिटल कछवा रोड में बुलाया। डॉ. रेखा वर्मा ने प्रीपेड पर्ची दिखाकर अलग-अलग कोर्स के विषय में बताया। जिसके बाद दाखिला लिया।
विज्ञापन
जीएनएम कोर्स की अवधि पूरी होने पर पिता के साथ पहुंच कर डिग्री, सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन आदि की मांग की। 2024 में प्राचार्य डॉ. एके शर्मा के नाम का मोहर लगा हुआ फर्जी डिग्री दिया। जांच की तो पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं। रानी पटेल ने पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने धमकी दी थी। 8 अप्रैल को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया था।