फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fake currency supplier ganga member arrest in azamgarh

आजमगढ़ में दबोचा गया जाली नोट चलाने वाले गिरोह का सदस्य, पूछताछ जारी

Wed, 24 Oct 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 24 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
fake currency supplier ganga member arrest in azamgarh
नकली नोट - फोटो : demo
जाली नोट चलाने वाले गिरोह के सदस्य को आजमगढ़ पुलिस ने उठा लिया। तलाशी में उसके पास से सौ-सौ के 23 जाली नोट बरामद हुए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।  नगर पंचायत सरायमीर सहित आसपास के बाजार के कई दुकानदारों ने जाली नोट मिलने की शिकायत की थी। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मुखबिरों को लगाया।
विज्ञापन


बुधवार को बाजार में नकली नोट देकर सामान खरीदने का मामला प्रकाश में आने पर सरायमीर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से सौ-सौ के 23 नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह के लोग बीते चार माह से इस क्षेत्र में ठिकाना बनाकर नकली नोटों का धंधा कर रहे हैं। सरगना को बहुत कम लोग जानते हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व जिले के रौनापार क्षेत्र में 15 हजार के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 9 अक्तूबर को मऊ के रहजनियां में सौ और पचास के 49 हजार के नकली नोट बरामद हुए थे। 28 सितंबर को मऊ के ही मलिक ताहिरपुरा में एक लाख उन्तीस हजार के नकली तथा सोलह हजार पांच सौ के पुराने नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed