{"_id":"5b03fb144f1c1b894c8b6608","slug":"factories-become-illegal-cylinders-warehouse-in-ramzan-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में सेवई कारखाने बन जाते हैं अवैध सिलेंडरों का गोदाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में सेवई कारखाने बन जाते हैं अवैध सिलेंडरों का गोदाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 22 May 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में सेवई मंडी में एक-दूसरे से सटे पचास से अधिक घरों में सेवई-फेनी का कारखाना चलता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रमजान आते ही ये कारखाने अवैध एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम बन जाते हैं।
दिन-रात काम चलते रहने के नाते सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण किया जाता है लेकिन न कोई मानक न सुरक्षा का ख्याल। पुलिस-प्रशासन से लेकर आपूर्ति विभाग और नगर निगम तक सबके संज्ञान में यह मामला होने के बावजूद कभी जन सुरक्षा या मानकों के अनुपालन के लिहाज से कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
पितरकुंडा में डेढ़ साल पहले अवैध पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका हुआ था। उसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। उसके बावजूद घनी आबादी के बीच मनमाने तरीके से चलाए जा रहे विभिन्न तरह के कारखानों पर प्रशासन कोई अंकुश नहीं लगा पाया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक सेवई मंडी में अवैध एलपीजी सिलेंडरों की खेप रोजाना पहुंचती है लेकिन कोई रोकटोक करने वाला नहीं होता। रमजान का महीना होने के नाते इन दिनों सेवई और फेनी बनाने का काम जोरों पर चल रहा था। जिस वक्त आग धधकी, उस समय भी कारखाने में काम चल रहा था।