फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Facilities will be increased for people attending the last rites at Manikarnika and Harishchandra Ghat

Varanasi:मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों लोगों के लिए बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

Fri, 13 Jan 2023 02:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Jan 2023 02:48 PM IST
सार

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। इस कार्य में सीएसआर फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Facilities will be increased for people attending the last rites at Manikarnika and Harishchandra Ghat
मणिकर्णिका घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्रमुख अंत्येष्टि स्थलों के विकास की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। इस कार्य में सीएसआर फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर दो योजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें एक योजना यहां पर नगर निगम की ओर से अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के लिए विश्रामालय बनाना है। इसके अलावा यहां पर कम लकड़ी में शव जलाने वाला संयंत्र लगवाना है। इसके लिए एक संस्था से बातचीत चल रही है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। हरिश्चंद्र घाट पर दो नए शवदाह गृह का निर्माण कराना है। यहां पहले से ही दो शवदाह गृह है। यहां पर बैठने के अलावा मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है। इनमें शौचालय, पेयजल, कुर्सियां, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। दोनों स्थानों पर होने वाले कार्य संस्थाओं के सीएसआर फंड से कराए जाएंगे। पिछले दिनों संस्था के लोगों ने संपर्क किया था। इसकी डिजाइन और सुरक्षा पर अधिक फोकस किया जा रहा है। मोक्ष की नगरी में बनने वाले शवदाह गृह की डिजाइन पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed