{"_id":"594d2b7f4f1c1bca248b4716","slug":"facebook-love-girl-decided-to-marry-with-varanasi-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक का प्यार चढ़ा परवान, प्रेमी से मिलने वाराणसी पहुंची प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक का प्यार चढ़ा परवान, प्रेमी से मिलने वाराणसी पहुंची प्रेमिका
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों युवा के दिलों की धड़कन बन गयी है सोशल मीडिया। वो कुछ भी करने तैयार हो जाते हैं। एक ऐसा ही मामला वाराणसी में शुक्रवार को सामने आया जब चार दिनों से लापता लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बिहार के लक्खीसराय की लड़की को चंदौली जिले के लड़के से फेसबुक पर प्यार हुआ।
कई माह के प्रेम प्रसंग के बाद लड़की अपने प्रेमी के पास रहने के लिए चली आई। उधर, लड़की के पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रेमी वाराणसी के चौबेपुर बाजार में किराये पर रहता है। लड़की के परिजनों व बिहार पुलिस के माध्यम से मिली जानकारी से चौबेपुर पुलिस ने दबिश दी तो दोनों पकड़ लिए गए।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सराय थाना बलुआ चन्दौली का निवासी सुजीत गुप्ता जो चौबेपुर कस्बे में किराये पर रहकर बहरामपुर गांव के समीप एक संस्थान में ट्रेनर है । उसका विगत कई माह से फेसबुक और वाट्सऐप के जरिए प्रियंका गुप्ता जो बिहार के लक्खीसराय की रहने वाली है। वह 11वीं की छात्रा है।
विज्ञापन
दोनों का विगत कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत माह ट्रेनर उक्त लड़की से मिलने भी गया था। दोनों आपस में मिले और साथ रहने का फैसला कर लिया। लड़का वापस लौट आया। चार दिन परले लड़की टयूशन पढ़ने के बहाने घर से मिकली लेकिन घर नहीं लौटी।
वह सोमवार की शाम वाराणसी के चौबेपुर युवक के बताए पते पर पहुंच गई। दोनों साथ रहने लगे। उधर, लड़की के परिजनों ने बिहार के लक्खी सराय मे गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने लड़की के मोबाईल के जरिये उसके लोकेशन को ट्रेश किया।
बिहार पुलिस ने चौबेपुर पुलिस को लोकेशन बताया। फिर चौबेपुर पुलिस ने लड़की के परिजनों के साथ दबिश देकर दोनो को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों अपने प्यार की बता बतायी। गुमशुदगी दर्ज होने की बजह से लड़की को पिता के साथ भेज दिया गया। युवक को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।