{"_id":"646f52b347d1f4c64e0a4c98","slug":"expressed-opposition-to-lathicharge-on-farmers-varanasi-news-c-20-vns1013-222857-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: किसानों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: किसानों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध
विज्ञापन
शास्त्री घाट पर दिया धरना, जिलाधिकारी के नाम मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ट्रांसपोर्ट नगर के किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध सहित कई मांगों के लिए भाकपा माले, किसान महासभा, ऐपवा ने बृहस्पतिवार को शास्त्री घाट पर धरना दिया। इस दौरान भूमि अधिग्रहण कानून सहित कई मांगों को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
धरना देने वालों ने मांग की है कि लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाए। जेल में बंद किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। फर्जी मुकदमें वापस लिए जाएं और जमीन के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा किसानों को मिले। सीतापुर के भाकपा माले नेता और जिला पंचायत सदस्य अर्जुन लाल के ऊपर गुंडा एक्ट की कार्रवाई वापस ली जाए। लखनऊ स्थित भाकपा माले के कार्यालय भवन में पुलिस के गैर-कानूनी व मनमाने हस्तक्षेप पर अविलंब रोक लगाई जाए। इस दौरान बीके सिंह, अमरनाथ, कुसुम वर्मा, मिठाई लाल, सुशीला आदि मौजूद रहीं।
जेल में बंद किसानोंं से मिले एमएलसी, विधायक
जिला कारागार में बंद ट्रांसपोर्ट नगर के किसानों से मिलने भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएसली हंसराज विश्वकर्मा और रोहनिया विधायक सुनील पटेल पहुंचे। उन्होंने किसानों का हालचाल लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। मुलाकात करने वालों में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष सोनू सिंह, लाल बहादुर पटेल आदि भी रहे।