{"_id":"5803dd904f1c1b691a28f86d","slug":"export-house-directly-connect-craftsman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपोर्ट हाउस से सीधे जुड़ेंगे शिल्पकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपोर्ट हाउस से सीधे जुड़ेंगे शिल्पकार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने बनारस के शिल्पकारों को बड़ा तोहफा दिया है। दो साल में यहां के 90 हजार शिल्पकारों और उनके परिवारों को वर्कशाॅप, ट्रेनिंग, पहचान पत्र और मुफ्त बीमा की सुविधा मंत्रालय उपलब्ध कराएगा। पहले चरण में 21 हजार शिल्पि लाभान्वित होंगे। इसके लिए 31 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही यहां के शिल्पकारों को एक्सपोर्ट हाउस से सीधे जोड़ने की घोषणा की। ताकि वे अपना माल सीधे बेच सकें। रविवार को केंद्रीय मंत्री ने चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में दस्तकार चौपाल और गुरु-शिष्य परंपरा का उद्घाटन किया। शिल्पकारों को टूल किट वितरण का शुभारंभ किया।
इस दौरान कहा कि मार्केटिंग, तकनीकी, शिक्षा, डिजाइन के लिए वर्कशॉप से शिल्पियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया से शिल्पकारों को जोड़ा जाएगा। ई-कामर्स का प्लेटफार्म दिया जाएगा। क्लस्टर से मिलकर शिल्पी माल ऑनलाइन बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। बिचौलियों से बचाने के लिए सभी बीपीएल, अल्पसंख्यक, महिला, गरीब शिल्पकारों का पहचान पत्र बनवाया जाएगा, जिसे बैंक और आधार कार्ड से भी जोड़ा जाएगा।
सहायता धनराशि सीधे उनके खाते में जाएगी। इस मौके पर हस्तशिल्पियों की प्रदर्शनी और पहचान पत्र बनाने के शिविर का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजघाट पुल पर हुए हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर हुआ। इस मौके पर वस्त्र मंत्रालय की एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर पुष्पा सुब्रहमण्यम, एके झा, एसआर गायकवाड़, महापौर रामगोपाल मोहले, लक्ष्मण आचार्य, विधायक डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। उनके संसदीय क्षेत्र में अभियान को यहां की बेटियां आगे बढ़ा रही हैं। बताया कि जब प्रधानमंत्री को राजघाट पर हादसे की जानकारी मिली तो तत्काल कार्यकर्ताओं को लगाकर मदद पहुंचवाया। वह स्वयं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करती हैं।