फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Executive meeting Municipal Corporation is preparing to collect tax from railway and roadways passengers

कार्यकारिणी की पांचवीं बैठक: रेलवे और रोडवेज के यात्रियों से कर वसूलने की तैयारी में नगर निगम, लिए गए ये फैसले

Thu, 12 Oct 2023 02:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

बैठक में कार्यकारिणी की ओर से विजयानगरम मार्केट में स्थित दुकानों से मौजूदा समय में हो रही कर वसूली पर चर्चा हुई। शहर के बीच स्थित इस बाजार से बहुत ही कम दर पर कर की वसूली होती है।

विज्ञापन
Executive meeting Municipal Corporation is preparing to collect tax from railway and roadways passengers
नगर निगम में पाचवीं कार्यकारिणी की बैठक करते मेयर अशोक तिवारी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सुनियोजित विकास के लिए नगर निगम अपनी आय बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए रेलवे और रोडवेज के यात्रियों से कर वसूलने की योजना है। इस बाबत नगर निगम ने रेलवे ओर रोडवेज प्रशासन से पत्राचार किया है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर बीते 15 वर्षों से यात्रि कर नहीं वसूला गया है। बुधवार को कार्यकारिणी की पांचवीं बैठक में यात्रि कर का मुद्दा छाया रहा। इसके अलावा सिनेमा कर को 1500 से घटाते हुए एक हजार रुपये प्रति शो प्रति सिनेमा हाल करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक में हर हाल में नगर निगम की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस क्रम में कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया कि शहर में स्थित नगर निगम की 1482 दुकानों से अब सर्किल रेट पर किराया वसूला जाएगा। दोपहर 12.30 बजे से लेकर शाम 6.15 बजे तक चली बैठक में पार्षदों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच सवाल-जवाब का दौर जारी रहा। बैठक में सफाई कर्मियों को जीपीएस से लैस करने और सभी 3.77 लाख भवनों में बारकोड लगाने के काम में तेजी लाने को अधिकारियों को निर्देेश दिए गए। जलकल में मौजूदा समय में महज एक कर अधीक्षक है। सीमा विस्तार के बाद एक अध्यक्ष से काम न चल पाने के प्रस्ताव पर तीन नए कर अधीक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शहर में मौजूद 329 अवैध दुकानों से सर्किल रेट या बाजार के रेट के अनुसार किराया वसूलने पर मंजूरी बनी। नगर निगम के 175 पार्कों में से 100 पार्कों के सुंदरीकरण के प्रस्ताव पर मुहर लगी। मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि पूरा शहर और नगर निगम के सभी कर्मचारी और पार्षद अपना परिवार है। सभी को मिलकर शहर को स्वच्छ रखने और नंबर वन शहर बनाने की दिशा में पूरी इमानदारी से काम करना चाहिए।
विज्ञापन

 

Executive meeting Municipal Corporation is preparing to collect tax from railway and roadways passengers
नगर निगम में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में शामिल मेयर अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विजयानगरम की 18 दुकानों को नोटिस
बैठक में कार्यकारिणी की ओर से विजयानगरम मार्केट में स्थित दुकानों से मौजूदा समय में हो रही कर वसूली पर चर्चा हुई। शहर के बीच स्थित इस बाजार से बहुत ही कम दर पर कर की वसूली होती है। इसके लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में नगर आयुक्त शिपू गिरि ने अवगत कराया। कहा कि विजयानगरम मार्केट में स्थित 18 दुकानों को अवैध निर्माण करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल्द ही इनका किराया भी बढ़ाया जाएगा। साथ ही जवाब न मिलने की दशा में अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ ही दुकान मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

मैनहोल ढंकवाने और सीवर की समस्या सुधारने को कहा

कार्यकारिणी की बैठक में बीते दिनों मैनहोल में गिर कर अधेड़ की मौत होने के मामले पर भी चर्चा हुई। उपसभापति ने कहा कि शहर में कई सड़कें ऐसी हैं जिस पर मैनहोल खुले हुए हैं और ऐसे ही जानलेवा हादसों को डर है। मेयर अशोक तिवारी ने जलकल के महाप्रबंधक एके राजपूत को निर्देश दिया कि तत्काल सर्वे करा कर ऐसे मैनहोल को ढंकवाएं और सीवर से संबंधित सभी समस्याओं को हल कराएं।

त्योहार में बिजली, पानी और गंदगी की शिकायत नहीं करेंगे बर्दाश्त
मेयर अशोक तिवारी ने नगर निगम और जलकल के अधिकारियों से कहा कि दुर्गापूजा शुरू होने से पहले ही शहर की जो भी समस्याएं हों, उन्हें समय से पूरा कराएं। सीवर, सड़क, लाइटिंग आदि की शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। साथ ही बताया कि कर्मचारियों की कमी को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए शासन को पत्र लिखा है। सभी वार्डों में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।

32 फागिंग मशीन का किया उद्घाटन

मयेर अशोक तिवारी ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में आई 32 नई फागिंग मशीनों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पहले मशीनों की संख्या कम थी इसलिए पर्यापत मात्रा में फागिंग नहीं हो पा रही थी। अब नई मशीनें आने से यह समसया नहीं रहेगी। इसके अलवा एंटी लावा का छिड़काव भी समय से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed