फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Exclusive: A prize robber of Gorakhpur and Deoria injured in a police encounter in Varanasi late at night

Exclusive: वाराणसी में देर रात गोरखपुर और देवरिया का इनामी डकैत पुलिस मुठभेड़ में घायल

Wed, 07 Apr 2021 02:57 AM IST
हरि User पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 07 Apr 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: A prize robber of Gorakhpur and Deoria injured in a police encounter in Varanasi late at night
मुठभेड़ में घायल डकैत।

वाराणसी के रामनगर स्थित लंका मैदान में मंगलवार की देर रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम की  मुठभेड़ में गोरखपुर और देवरिया का 50 हजार का इनामी डकैत वीरेंद्र सिंह घायल हो गया। आनन फानन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बलिया जनपद के रसड़ा थाना के छिबही का रहने वाला वीरेंद्र सिंह ईंट-भट्ठों पर डकैती के मामले में गोरखपुर और देवरिया जिले से वांछित था। बीती पांच फरवरी को गोरखपुर के गगहा थाना के सकरी ईंट-भट्ठे पर डकैती के आरोप में वांछित 25 हजार के इनामिया बलिया के सुखपुरा थाना के केसरुआ गांव का निवासी छोटक उर्फ ठुड़ी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


इनामी बदमाश वीरेंद्र अपने गिरोह का सरगना छोटक को बताता है। मंगलवार की रात 1:30 बजे के लगभग पुलिस और एसटीएफ की वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि इनामी बदमाश वीरेंद्र रामनगर के लंका मैदान की ओर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी की तो वीरेंद्र फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वीरेंद्र के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आशंका जताई गई है कि उसके साथ एक और बदमाश था जो अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


varanasi police encounter

इस संबंध में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि वीरेंद्र गोरखपुर और देवरिया जिले से वांछित बदमाश है। वीरेंद्र ने गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया के साथ ही अन्य जिलों में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed