फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Excise Department raids, often Seas

आबकारी विभाग का छापा, बार सीज

Thu, 04 Jun 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 04 Jun 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
Excise Department raids, often Seas
आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर में छापा मारकर पीएनयू क्लब का बार सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस की गंभीर रिपोर्ट तथा चार घंटे तक क्लब में की गई जांच-पड़ताल में उजागर हुुई कई खामियों के बाद की गई है। आबकारी विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। इस कार्रवाई से क्लब के पदाधिकारियों तथा उनके करीबियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


रविवार की रात रेनडांस के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद से क्लब पर पुलिस और प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। इस मामले में आरोपी क्लब के सचिव अशोक वर्मा तथा दूसरे पक्ष के आशीष राठी व आदित्य राठी को पुलिस जेल भेज चुकी है। दोनों पक्षों से बरामद पिस्टल के साथ ही क्लब के लाइसेंस को निरस्त करने तथा बार की जांच के लिए जिला आबकारी अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई थी। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर दो बजे क्लब में छापा मारा। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक क्लब में बार से संबंधित कागजों की जांच की गई। जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव ने बताया कि जांच में कई अनियमितताएं पकड़ी गईं।
विज्ञापन


बार लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक क्लब में सिर्फ मेंबर ही शराब पी सकते हैं और उनको उतनी ही मात्रा में शराब परोसी जा सकती है, ताकि वह मदहोश न हों। बार में हुई घटना के बाद पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां शराब के नशे में टुन्न होने के बाद अक्सर मारपीट और फायरिंग की जाती है, जिससे सुरक्षा और शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो रहा है। पुलिस की इस गंभीर रिपोर्ट तथा जांच में उजागर हुई खामियों के आधार पर क्लब के बार को सीज कर दिया गया है। विस्तृत छानबीन की जा रही है। डीएम की संस्तुति पर बार का लाइसेंस रद करने के लिए तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed