फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Excavation at Church Square before Sawan Kanwadiyas route affected People passing through one lane

Sawan 2024: सावन से पहले गिरजाघर चौराहे पर खोदाई, कांवड़ियों का रूट प्रभावित; एक लेन से गुजर रहे लोग

Sun, 21 Jul 2024 10:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 10:26 AM IST
सार

Varanasi News: सावन के पहले गिरजाघर चौराहे पर सड़क खोद देने के कारण लगभग पूरा इलाका जाम की चपेट में रहता है। लोग गलियों का सहारा लेते हैं लेकिन वह भी व्यस्त रहता है। ऑटो-टोटो और रिक्शा वाले पहले ही यहां फंसे रहते हैं। इस कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है।

विज्ञापन
Excavation at Church Square before Sawan Kanwadiyas route affected People passing through one lane
वाराणसी के गिरजाघर चौराहे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन शुरु होने से ठीक पहले ही रोपवे निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था ने गिरजाघर चौराहे पर खोदाई शुरु कर दी है। इससे गिरजाघर चौराहे से रथयात्रा की ओर से बढ़ने पर करीब 200 मीटर तक एक ही लेन से दोनों ओर का यातायात गुजारा जा रहा है। इस बीच 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में दर्शनार्थी और कांवड़िये भी इसी रूट से गुजरेंगे और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


गिरजाघर के पास रोपवे के काम के लिए स्टार्म वाटर ड्रेनेज पाइप लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते बड़ा गड्ढा खोदा गया है। इससे लोग चौराहे पर फंसने लगे हैं। सावन में कांवड़ियों का जत्था डीजे वाहनों के साथ आएगा तो यह जगह शहर का सबसे बड़ी जाम पॉइंट बन जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, अस्सी से गोदौलिया मार्ग की भी स्थिति भी काफी खराब है। यहां अस्सी पर सीवर चैंबर बनाने के लिए खोदाई की गई है और काम की रफ्तार काफी धीमी है।

इन रास्तों से प्रवेश करेंगे कांवड़िये
शहर में कांवड़िये प्रयागराज, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर मार्ग से आते हैं। सबसे अधिक कांवड़िये प्रयागराज से ही आते हैं। शहर में प्रवेश करने के बाद वे चांदपुर, मोढ़ैला से मंडुवाडीह, महमूरगंज, गुरुबाग, लक्सा, गिरजाघर, गोदौलिया, दशाश्वमेध होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर जाते हैं। 

इन मार्गां की हालत अभी सुधरी नहीं है। कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। कुछ जगहों पर बरसाती पानी जमा है। कई जगहों पर कूड़े के कंटेनर भरे हैं। कई जगहेंं सड़कें उबड़-खाबड़ हो गईं हैं।

बोले अधिकारी
जल निगम की ओर से ड्रेनेज के लिए स्टार्म वाटर की लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। सावन शुरू होने से पहले काम करा लिया जाएगा। - ओपी सिंह, जलकल सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed