{"_id":"6225154e8e305e00a65afd2a","slug":"exams-will-be-conducted-with-cc-camera-monitoring-and-covid-protocol-varanasi-news-vns6420161150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी कैमरे की निगरानी और कोविड प्रोटोकॉल के साथ होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी कैमरे की निगरानी और कोविड प्रोटोकॉल के साथ होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय की ओर परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए महाविद्यालयों से निर्धारित फार्मेट में 13 बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी गई हैं। विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं इस बार भी पूरी तरह से सीसी कैमरे की निगरानी में ही आयोजित कराई जाएंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महाविद्यालयों से मांगी गई सूचनाओं में फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, पार्किंग, सड़क से दूसरी, कक्षाओं की संख्या को रखा गया है। इसके साथ ही केंद्र निर्धारण के लिए वायस रिकॉर्डर युक्त सीसी कैमरों की व्यवस्था और प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था सबसे प्रमुख बिंदु है। वहीं अगर महाविद्यालय को डिबार घोषित किया गया है और प्रबंध समिति में किसी तरह का विवाद है तो भी इसकी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय को निर्धारित फार्मेट में उपलब्ध करानी है। सभी महाविद्यालयों से केंद्र निर्धारण के लिए विकल्प के रूप में पांच महाविद्यालयों के नाम मांगे गए हैं। इसके साथ ही स्नातक कक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या और व्यक्तिगत परीक्षार्थियाें की संख्या भी देनी होगी। सभी महाविद्यालयों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन कराने का घोषणा पत्र भी देना होगा।